वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान युवक की मौत

 कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर में वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान चारामा के कोचवाही निवासी महेंद्र कुमार कुरेटी की मौत हो गई है. सोमवार सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ शुरु हुई, जिसमें महेंद्र भी शामिल हुआ था. इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया. आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नगर सैनिक ग्राउंड में एक युवक की वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई है. जिसका मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. युवक की मौत का कारण अज्ञात है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा.

25 हजार से ज्‍यादा कैंडिडेट्स शामिल
कांकेर के जंगलवार कॉलेज में वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्‍ट की प्रकिया जारी है, जो करीब 10 दिनों तक जारी रहेगा. जिसमें लगभग 25 हजार से ज्‍यादा कैंडिडेट्स हिस्‍सा लेने वाले हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति