चपरासी और बैंक मैनेजर की मिलीभगत से सरकार को लगाया ₹10 करोड़ का चुना

भोपाल

भोपाल में बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ की एफडी को उसी के चपरासी द्वारा हड़पने का मामला सामने आया है। चपरासी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इमामीगेट शाखा में जमा 5-5 करोड़ की दो एफडी को बैंक मैनेजर की मिली भगत से तोड़कर ये घोटाला किया।

अब इस मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले के मास्टर माइंड और संस्था के चपरासी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बैंक मैनेजर लापता, पुलिस ने जब्त की जमीन

पुलिस ने जमीन, भूखंड की रजिस्ट्री जब्त करते हुए विभिन्न खातों में जमा 51 लाख रुपये होल्ड करवाए हैं। इस मामले में बैंक मैनेजर की तलाश की जा रही है। डीसीपी जोन-तीन, रियाज इकबाल ने बताया कि 14 सितंबर 2024 को बीज प्रमाणीकरण अधिकारी सुखदेव प्रसाद अहिरवार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

बैंक मैनेजर से मिलीभगत कर चपरासी ने लगाया चूना

शिकायत में बताया गया कि संस्था के चपरासी बीडी नामदेव ने सेंट्रल बैंक के मैनेजर नोयलसिंह से मिलीभगत कर संस्था की 10 करोड़ की एफडी तुड़वाकर राशि हड़पी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

10 करोड़ के घोटाले को ऐसे दिया अंजाम

चपरासी बीडी नामदेव ने संस्था के बाबू दीपक पंथी एजेंट शैलेंद्र प्रधान उर्फ आचार्य बाबा और सेंट्रल बैंक के मैनेजर नोयलसिंह के साथ मिलकर पूरा षड़यंत्र रचा। इन लोगों ने बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ की दो एफडी को सेंट्रल बैंक में जमा करवाया।

संस्था द्वारा करवाई गई एफडी को बीडी नामदेव और दीपक पंथी ने तुड़वाकर हासिल कर ली। बैंक मैनेजर ने एक फर्जी एफडी को संस्था को गुमराह करने के लिए रख दिया। विभाग की फर्जी सील और विभाग प्रमुख के कूट रचित हस्ताक्षर से तैयार दस्तावेज में भृत्य बीडी नामदेव को आहरण एवं वितरण अधिकारी बना दिया गया।

पांच करोड़ की दो एफडी की तैयार

बैंक मैनेजर की मिली भगत से चपरासी ने पांच-पांच करोड़ की दो डीडी तैयार कर ली। एमपी नगर स्थित येस बैंक के सेल्स मैनेजर धनंजय गिरि से साठगांठ कर बिना भौतिक सत्यापन के खाता खुलवाया गया और बीडी नामदेव का खाता खोलकर उसे बीज प्रमाणीकरण अधिकारी बताया गया। इसी खाते में 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।।

इस राशि को शैलेंद्र प्रधान उर्फ बाबा ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न बैंकों में फर्जी फर्म तैयार कर उनके नाम से लगभग 50 चालू खाते खुलवाकर ट्रांसफर करवा लिया। खाता धारकों को कमीशन देकर हड़पी गई राशि निकाल ली गई। उससे जमीन, भूखंड खरीद लिया गया।

पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने गौतम नगर, गोविंदपुरा निवासी 53 वर्षीय बीडी नामदेव (भृ्त्य), विदिशा निवासी 44 वर्षीय दीपक पंथी (बाबू), यश बैंक का सेल्स मैनेजर बावड़ियाकलां निवासी 48 वर्षीय धनंजय गिरि, रामायण बिल्डिंग, कटारा हिल्स निवासी 62 वर्षीय शैलेन्द्र प्रधान उर्फ आचार्य बाबा (फर्जी फर्म बनाकर खाते खुलवाए), हालमार्क सिटी, कोलार रोड निवासी 50 वर्षीय राजेश शर्मा (ऐजेंट), सिंधी कालोनी सीहोर निवासी 44 वर्षीय पियूष शर्मा (एजेंट) को गिरफ्तार किया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति