श्रीभगवत गीता पर केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता में 6 लाख विद्यार्थियों ने की भागीदारी

भोपाल.
प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग ने इस्कॉन के सहयोग से स्कूल के विद्यार्थियों की श्रीभगवत गीता पर केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता 26 से 29 नवम्बर तक आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के 6 लाख विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यालयों में यह प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई। शाला स्तर पर हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक जिले से 4-4 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर पर किया गया।

योजना में चयनित विद्यार्थियों में से लेवल-2 पर 5 विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रथम स्थान पर 2 विद्यार्थियों को एक-एक लाख रूपये, द्वितीय स्थान पर चयनित एक विद्यार्थी को 51 हजार रूपये और तृतीय स्थान पर चयनित 2 विद्यार्थियों को 21-21 हजार रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 दिसम्बर को गीता जंयती पर उज्जैन में गीता महोत्सव में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे। समारोह में विजेता विद्यार्थी श्रीभगवत गीता के महत्वपूर्ण बिंदुओं और संदेशों पर विचार व्यक्त करेंगे। यह प्रतियोगिता छात्रों के शैक्षणिक पाठ्यक्रम और आवश्यक नैतिक मूल्यों जैसे सत्यनिष्ठा, सहानुभूति, सम्मान और उत्तरदायित्व से समृद्ध बनाने के साथ ही उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित की गयी थी। इस्कॉन के स्वयं सेवकों ने श्रीभगवत गीता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिये विद्यालयों का दौरा किया और छात्रों को श्रीभगवत गीता ग्रंथ के महत्व के बारे में बताया। इस्कॉन ने प्रतियोगिता से संबंधित पाठ्यक्रम को वेबसाइट www.gitacontest.in पर भी अपलोड भी किया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति