अभिनेत्री अलीशा बोस ‘साझा सिंदूर’ के अहम किरदार में नजर आएगी

मुंबई

सन नियो के शो ‘साझा सिंदूर’ में अब धरा का किरदार एक नई पहचान के साथ नजर आएगा, क्योंकि अभिनेत्री अलीशा बोस ने इस भूमिका में कृतिका देसाई की जगह ली है. राजस्थानी शाही पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो अपने भव्य दृश्य और जोड़ने वाली कहानी के जरिए दर्शकों को बांधे रखता है.

धरा का किरदार अपने ग्रे शेड्स और जटिल व्यक्तित्व के कारण शो की कहानी में एक नया आयाम जोड़ता है. अलीशा बोस अपनी चुलबुली और जीवंत प्रकृति के लिए जानी जाती हैं, इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अलीशा बोस ने कहा, “यह भूमिका मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि पता ही नहीं चला. एक दिन मुझे कॉल आया, मैंने मॉक शूट दिया और तुरंत फाइनल हो गई. यह सब किसी सपने जैसा लगा! धरा का शांत और गंभीर स्वभाव मुझसे काफी अलग है, लेकिन उसके व्यक्तित्व को समझना और उसे अपनाना मेरे लिए बहुत रोचक रहा है. यह अब तक का एक अद्भुत सफर रहा है.”

अलीशा बोस के जुड़ने से ‘साझा सिंदूर’ के सेट पर एक नई ऊर्जा का माहौल बना हुआ है. यह शो एक राजस्थानी शाही परिवार की परंपराओं, रिश्तों और भावनात्मक टकरावों को गहराई से दिखाता है. शो की शानदार कहानी और अनुभवी कलाकारों की सूचि में संगीता घोष, साहिल उप्पल, नीलू वाघेला, अलीशा बोस और नासिर खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं ऐसे में ‘साझा सिंदूर’ शो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति