छत्तीसगढ़-बालोद में नेशनल हाइवे पर दो एक्सीडेंट में तीन की मौत और कई घायल

बालोद.

बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा मरकाटोला घाट के पास हुआ, जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा बालोद गहन के समीप हुआ, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा हादसा ऑटो सवार लोगों के साथ हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाने की टीम पहुंची हुई है और वनांचल क्षेत्र होने के कारण पुलिस से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पहले हादसे में मृत दोनों युवकों कांकेर जिले के बताए जा रहे हैं, जिसमें एक गोल कुम्हड़ा और दूसरा दुधवा का रहने वाला है। दोनों बालोद वीर मेला देख लौट रहे थे, जहां रास्ते में यह घटना हुई बोलोरो में सवार लोगों को भी चोटें आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर ग्राम कर्रेझर के मैदान में तीन दिवसीय विराट वीर मेले का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट किया गया है। बावजूद इसके यहां पर हादसों में कमी नहीं आ रही है। यहां पर नेटवर्क की भी काफी समस्या है। इस आयोजन के दूसरे दिन यानी आज एक घंटे के भीतर दो हादसे की बात सामने आ रही है। दोनों अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में मृतकों की पहचान देवराज कोड़ोपी (23) पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम धनोरा, दुधावा और टिकेश्वर मंडावी (24) पिता खिलेश मंडावी के रूप में हुई है।

दूसरा हादसा, एक की मौत
नेशनल हाइवे 30 पर एक और घटना हुई है। इस हादसे में एक की मौत हो गया है। जानकरी के मुताबिक, नेशनल हाइवे में पुरुर थाना क्षेत्र के साहू ढाबा के आगे मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन की टक्कर के बाद में टक्कर के बाद ऑटो की भी मोटरसाइकिल से टकरा गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सभी लोग राजा राव पठार मेला देखकर लौट रहे थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति