एसीबी ने किया कोच जोनाथन ट्रॉट के कार्यकाल का विस्तार

काबुल
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने राष्ट्रीय टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। एसीबी ने 2024 में टीम की सफलता को देखते हुए ट्रॉट का कार्यकाल विस्तार किया है। इस विस्तार के चलते ट्रॉट 2025 के अंत तक अफगानिस्तान टीम के के मुख्य कोच बने रहेंगे। हालांकि ट्रॉट निजी कारणों से आगामी जिम्बाब्वे के दौरे में केवल एकदिवसीय प्रारूप के लिए ही उपलब्ध रह पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में हामिद हसन मुख्य कोच और नवरोज मंगल सहायक कोच की भूमिका में दिखेंगे।
ट्रॉट का कार्यकाल जुलाई 2022 में अफगानिस्तान के कोच के रूप में शुरु हुआ था और जनवरी 2024 में उनका 18 महीने का अनुबंध बढ़ाया गया था। ट्रॉट की नियुक्ति के बाद अफगानिस्तान ने 34 में से 14 एकदिवसीय और 44 टी-20 में से 20 में उन्हें जीत मिली है। ट्रॉट अफगानिस्तान के कोच बनने से पहले 2021 में टी-20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के सलाहकार थे।
इस वर्ष अफगानिस्तान ने ग्रुप और सुपर 8 स्टेज में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने शारजाह में दक्षिण अफ्रीका और बंगलादेश दोनों को ही एकदिवसीय सीरीज में भी हराया है। पिछले वर्ष अफगानिस्तान ने एकदिवसीय विश्वकप में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमों को शिकस्त दी थी। अफगानिस्तान अगले वर्ष होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार हिस्सा लेगा। विश्व कप की अंक तालिका में शीर्ष आठ में रहने के कारण उन्हें इस टूर्नामेंट में प्रवेश मिला।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति