राजस्थान-जयपुर में कार्यक्रम के बीच से जाने वाले राजनेताओं से नाराज हुए सोनू

जयपुर.

होटल रामबाग में आयोजित 'राइजिंग राजस्थान' इवेंट में मशहूर गायक सोनू निगम राजनेताओं के व्यवहार से खासे नाराज नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कुछ राजनेताओं के बीच में उठकर चले जाने पर सोनू निगम ने नाराजगी जताई और इसे कलाकार और सरस्वती का अपमान बताया।

सोनू निगम ने कहा कि यदि राजनेताओं को बीच कार्यक्रम में उठकर जाना होता है तो उन्हें कार्यक्रम में आना ही नहीं चाहिए। आप महान हो सकते हैं, आपके पास समय नहीं हो सकता लेकिन इस तरह कलाकार और सरस्वती का अपमान ठीक नहीं है। मुझे ऐसे शो नहीं करने चाहिए।

अमेरिका से की तुलना
सोनू निगम ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर अमेरिका में कोई कार्यक्रम हो रहा हो और वहां के राष्ट्रपति उसमें शामिल हों, तो वे इस तरह बीच में उठकर नहीं जाएंगे। यदि उन्हें जाना होता है तो वे इशारे से अपनी बात बताकर निकलते हैं लेकिन हमारे देश में इस तरह का व्यवहार कलाकारों और कला का अपमान है।

वीडियो में व्यक्त की नाराजगी
सोनू निगम ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्हें कई लोगों ने मैसेज भेजकर ऐसे आयोजनों में शामिल न होने की सलाह दी है, जहां राजनेता इस तरह का असम्मानजनक व्यवहार करते हैं। गायक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं। कई यूजर्स ने राजनेताओं से आग्रह किया कि वे कलाकारों और कला के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाएं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति