हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

नई दिल्ली
संसद का उच्च सदन कहे जाने वाली राज्यसभा में मंगलवार को हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हो सका और सभापति ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी।
इससे पहले सुबह भी इसी कारण से कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों में स्थगित कर दी गई थी। दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर भी सत्ता और विपक्ष दोनों के सदस्य हंगामा करने लगे। शोर शराबे में कुछ भी सुना नहीं जा रहा था। इस बीच सदन के नेता जे पी नड्डा ने कहा कि मीडिया में देश के एक राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता और जार्ज सोरेस को लेकर रिपोर्ट आई है। साठगांठ को लेकर मीडिया में आ रही रिपोर्टों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया जा रहा है।
इसी बीच हंगामा बढ़ने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सुबह में विधायी कामकाज शुरू होते ही सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के कुछ सदस्यों के शोर शराबे के कारण सभापति को सदन की कार्यवाही कुछ ही मिनटों बाद 12:00 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इसके कारण इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन कोई कामकाज नहीं हो सका।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति