डबरा में लोक निर्माण विभाग के सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर गिरी गाज, अब विभाग ने किया सस्पेंड

ग्वालियर
ग्वालियर जिले  के डबरा में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर गाज गिर गई है. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य अभियंता ने सब-इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है. वायरल वीडियो में एक युवती चप्पल से सब-इंजीनियर कुशवाह की पिटाई करती नजर आई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर एक युवती ने नौकरी का झांसा देकर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि डबरा में पदस्थ सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह से उसकी पहचान एक परिचित के जरिए हुई थी. कई दिनों से सब-इंजीनियर युवती को नौकरी का झांसा दे रहा था.

इसी बीच, बीते रविवार को कुशवाह ने युवती को मिलने केलिए डबरा रेस्ट हाउस में बुलाया और गलत संबंध बनाने की कोशिश की. युवती ने इंजीनियर की नीयत को भांपते ही उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी. मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से भी की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसके बाद PWD के मुख्य अभियंता एस. एल. सूर्यवंशी ने आदेश जारी कर अपने विभाग के सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह को सस्पेंड कर दिया है. पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि डबरा में पदस्थ प्रभारी उपयंत्री रामस्वरूप कुशवाह का रेस्टहाउस में किसी महिला के साथ मारपीट का वीडथ्यो वायरल हो रहा है, जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों से भी प्राप्त हुई है. अत: प्रथम दृष्ट्या रामस्वरूप कुशवाह को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में कुशवाह का मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग ग्वालियर रहेगा और नियमानुसार इन्हें निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति