उत्तर प्रदेश के संभल में 13 घरों की हुई तलाशी, 93 पुड़िया स्मैक और अवैध तमंचा बरामद

संभल
उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क के पास के घरों में दबिश दी। पुलिस ने 13 घरों की तलाशी ली। तीन घरों में तमंचे समेत संदिग्ध सामान बरामद हुए। पुलिस ने सारा सामान सील कर दिया है।

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो थाने की फोर्स और आरएफ, आरआरएफ और पीएसी की टोली बनाकर 13 घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें तीन घरों में संदिग्ध चीजें मिली हैं। मुल्ला आसिफ के घर से 93 पुड़िया स्मैक मिली है। वहीं, तासवर और नैवर नाम के युवक के घर से 315 बोर का तमंचा मिला। इन तीन घरों में जो भी लोग मौजूद थे, उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा चेकिंग के दौरान तीन दर्जन बाइक के चालान काटे गए और चार बाइक को सीज किया गया है। संभल में अब तक 39 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हिंसा में लिप्त लोगों की धर-पकड़ जारी है। जिनके चेहरे सामने आए हैं और नाम जानना बाकी है। उन सब की गिरफ्तारी की जाएगी।

बता दें कि संभल की जामा मस्जिद का कोर्ट के आदेश पर 19 नवंबर को पहला सर्वे हुआ था। हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि जामा मस्जिद मुगल शासक बाबर के समय श्रीहरिहर मंदिर था। बाबर ने उसे तुड़वाकर मस्जिद में बदल दिया। 24 नवंबर की सुबह करीब 7.30 बजे सर्वे टीम दोबारा मस्जिद पहुंची। सुबह 6 बजे से ही जामा मस्जिद पर पुलिस तैनात थी।

इलाके में भारी फोर्स को देखते हुए मुस्लिम कम्युनिटी में हलचल शुरू हो गई। पूरे शहर में अफवाह फैलने लगी कि आज मस्जिद पर कुछ होने वाला है। वॉट्सएप ग्रुप्स में मैसेज वायरल होने लगे। धीरे-धीरे शहर के दूसरे हिस्सों में रहने वाले लोग भी जामा मस्जिद के आसपास जुटने लगे।

भीड़ बढ़ी तो पुलिस और भीड़ के बीच झड़प शुरू हो गई थी। बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई। इस बवाल के दौरान ही चार लोगों की जान चली गई। अब इस उपद्रव के वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति