धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें वो मूर्ख हैं, हिंदुत्व एक जीवन शैली है

भोपाल  
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी इल्तिजा मुफ्ती हिंदुत्व को लेकर दिए बयान से सत्ता पक्ष समेत संत समाज के निशाने पर हैं। अब इस मुद्दे पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इल्तिजा को ‘मूर्ख’ बताते हुए अपने दिमाग का इलाज कराने की नसीहत दे दी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान देने वाली इल्तिजा मुफ़्ती पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि इल्तिजा मूर्ख हैं। उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए।

हिंदुत्व वह है जो बेटी में गौरी और नर में नारायण देखता है
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें वो मूर्ख हैं। हिंदुत्व एक जीवन शैली है। हिंदुत्व एक जीवन जीने की विचार धारा है। इस संसार में एकता के लिय सबसे अति आवश्यक हिंदुत्व है। हिंदुत्व इस देश और पूरी दुनिया के लिय एक दवा है। हिंदुत्व वो है जो वसुधैव कुटुम्बकम की चर्चा करता है। हिंदुत्व वो है जो सब में राम देखता है। हिंदुत्व वो है जो नर में नारायण देखता है। हिंदुत्व वह है जो बेटी में गौरी देखता है।

हिन्दुओं से की अपील- बात को उठाओ ताकि पता चले हिंदुत्व बीमारी है या दवा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से अपील की है कि आप लोग आगे आकर इस बात को पुरजोर तरीके से उठाओ ताकि ऐसे लोगों को पता चल सके कि हिंदुत्व बीमारी है या दवा।

विरोध के बाद इल्तिजा मुफ्ती बोली- हिंदू नहीं हिंदुत्व के खिलाफ कहा
अपने बयान के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था, “यह महात्मा गांधी का भारत है। मैंने हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं, हिंदुत्व के खिलाफ बोला है। मैंने वीर सावरकर के इस फिलॉसफी के खिलाफ बोला है कि भारत केवल हिंदुओं के लिए है। मैं जानती हूं कि हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जो शांति और करुणा को बढ़ावा देता है। मैं हिंदुत्व के खिलाफ हूं क्योंकि यह एक बीमारी है जिसे जड़ से खत्म करने की जरूरत है।”

क्यों हो रहा विवाद?
दरअसल, रतलाम का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक विशेष समुदाय के तीन बच्चों को थप्पड़ और चप्पल से पीटते हुए उनसे ‘जय श्री राम’ बुलवा रहा है। इस वायरल वीडियो पर इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, “यह सब देखकर राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे, कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार किया। हिंदुत्व एक बीमारी है जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।”

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति