खेलो एमपी गेम्स’ के जरिये उत्कृष्ट खिलाड़ी निखर कर आयें : मंत्री श्री सारंग

भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि “खेलो एमपी गेम्स’’ के जरिये उत्कृष्ट खिलाड़ी निखर कर आयें, इसके लिये खेल विभाग, फेडरेशन और एसोसिएशन एक साथ मिलकर आपसी सामंजस्य के साथ काम करें। मंत्री श्री सारंग ने यह बात उनकी पहल पर हुई बैठक में कही। तात्या टोपे खेल स्टेडियम में आयोजित खेल विभागय, फेडरेशन और एसोसिएशन की बैठक में इस बात की सभी ने रजामंदी दी।

एसोसिएशन/फेडरेशन डे-टू-डे वर्किंग में साथ मिलकर करें काम
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार और एसोसिएशन/फेडरेशन खेल के उन्नयन और विस्तार के लिये काम कर रही है। हम सब एक ही प्लेटफार्म पर काम करेंगे, तो खेल प्रतिभाएँ निखर कर सामने आयेंगी। उन्होंने कहा कि खेल में जितना योगदान खेल विभाग का है, उतना ही योगदान फेडरेशन और एसोसिएशन का भी रहा है। विभाग के साथ एसोसिएशन/फेडरेशन डे-टू-डे वर्किंग में साथ मिलकर काम करें। रोजमर्रा के कामों को एक साथ संवाद कर करने से उत्कृष्ट कार्य कर हम धरातल पर उतार सकेंगे।

पारदर्शी प्रक्रिया से मिलेंगे उत्कृष्ट खिलाड़ी
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पिछले वर्ष एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया गया, जो सफल रहा और लाभ भी मिला। प्रदेश के खेल उन्नयन और खिलाड़ियों के लिये इस बार फिर से एमपी यूथ गेम्स आयोजित किये जायेंगे। इसकी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी रहे और खिलाड़ियों का चयन उत्कृष्टता के आधार पर हो सके, इसके लिये फेडरेशन और एसोसिएशन का सहयोग आवश्यक है।

उत्कृष्ट खिलाड़ी नेशनल गेम्स के लिये भी ट्रेण्ड होंगे
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सभी साथ मिलकर ब्लॉक स्तर से खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तरीय टीम बनायें। जिला स्तर के लिये चयनित खिलाड़ियों से रीजनल टीम में प्रतिभाएँ सामने आयें, जो स्टेट लेवल पर खेलें। सभी के सहयोग से यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। रीजनल टीम में 2-3 ग्रुप भी बनायें। रीजनल लेवल से भागीदारी करने वालों को स्टेट लेवल का प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। यही उत्कृष्ट खिलाड़ी नेशनल गेम्स में भागीदारी के लिये फेडरेशन और एसोसिएशन के माध्यम से आयोजित कैम्प में ट्रेंड होकर खेलें। इससे ट्रॉयल की प्रक्रिया की जानकारी भी सभी तक पहुँचेगी। चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी रहेगी और योग्य एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी राज्य को मिलेंगे।

जिला खेल अधिकारी के साथ मिलकर बनेगी कमेटी
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि यह प्रक्रिया 2 साल प्रायोगिक तौर पर ली जा रही है। अगर इसके बाद कहीं कोई दिक्कत आती है, तो इसे ड्रॉप भी किया जा सकता है। उन्होंने चयन कमेटी में जिला खेल अधिकारी सहित एसोसिएशन एवं फेडरेशन के सदस्यों को एक साथ काम करने और रूपरेखा बनाकर एसओपी तैयार करने को भी कहा। कमेटी 5-7 दिन में फायनल रूप लेकर प्रस्तुत करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया इस प्रकार हो कि देश के अन्य राज्य भी इसे एडॉप्ट करें। मंत्री श्री सारंग ने कहाकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी हो। खेल सुविधाएँ सरकार देगी, उत्कृष्ट खिलाड़ी आप तैयार करें और जीत सुनिश्चित करें। हम सब मिलकर एक साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करें, जिससे प्रदेश और देश का नाम रोशन हो।

बैठक में ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला, ओलम्पिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एल. यादव सहित सभी खेल संघों के अध्यक्ष एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति