भविष्योन्मुखी रणनीति के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाओं का करें विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों की कार्ययोजना भविष्योन्मुखी रणनीति के आधार पर तैयार की जाए। उन्होंने जोर दिया कि भविष्य में स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक सेवाओं, उपकरणों और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करने के लिए निर्माण योजना में आवश्यक प्रावधान किए जाएं। यह संसाधनों के कुशल उपयोग और बेहतर प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मैहर, मऊगंज और सिंगरौली के नवीन ज़िला चिकित्सालय के निर्माण/उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया की औपचारिकताएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं जिससे आवश्यक पद शीघ्र भरे जा सकें और सेवाओं में कोई बाधा न आए। विधायक मैहर श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त श्री तरुण राठी, ऐग्पा के एडिशनल सीईओ श्री लोकेश शर्मा, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम और पीआईयू के अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति