निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखें ठेकेदार : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि आवश्यकता के अनुरूप क्षेत्र में सड़कों और नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे । राज्यमंत्री श्रीमती गौर सोमवार को भानपुर मंडल में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रहवासियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड -72 के शबरी नगर में 27 लाख रुपए लागत की सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण, वार्ड 72 में 10 लाख रुपए लागत के सीसी रोड, आर सी सी नाली निर्माण, लीलाधर कॉलोनी में 4 लाख रुपये लागत की आरसीसी नाली निर्माण, 27 लाख रुपये लागत से हरदौल बाबा, गीता नगर भानपुर स्कूल के पीछे आरसीसी नाली और अटल नेहरू नगर में सीसी रोड निर्माण का भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कल्याण नगर में गली नंबर 3 और 4 में 18 लाख रुपये लागत के सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण का भूमि-पूजन किया। पार्षद श्री विकास पटेल, श्री राजू राठौड़, श्री राजू लोधी, श्री बी एस मरमट, श्री नीलेश गौर और क्षेत्र के रहवासी इस अवसर पर मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति