मध्यप्रदेश में डिजिटल अरेस्टिंग के नाम पर ठगी करने वालों पर सख्ती, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

भोपाल
मध्य प्रदेश में अब लोगों को डिजिटल अरस्टिंग के नाम पर लूटने वालों की शामत आ गई है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में इसी घटनाओं को लोगों की जागरूकता से रोक दिया गया है. दूसरी तरफ पुलिस ने भी कार्रवाई को तेज कर दिया है. राज्य के नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने कई जिलों में हुई कार्रवाई की जमकर तारीफ की है. एमपी में डिजिटल अरस्टिंग के नाम पर लोगों की जीवन भर की कमाई लूटने वाले जालसाजों ने पिछले कुछ समय में जमकर आतंक मचाया है. ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खुद मोर्चा संभालना पड़ा. उन्होंने कुछ समय पहले पुलिस महकमे के आला अधिकारियों की बैठक लेकर डिजिटल अरस्टिंग के मामले के जरिए ठगी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

इसका असर अब दिखने भी लगा है. डीजीपी कैलाश मकवाना ने दमोह, इंदौर और सिंगरौली पुलिस की ओर से जालसाजी की वारदात को रोककर पीड़ितों को बचाने पर उनकी जमकर तारीफ की है. डीजीपी ने लोगों को अलर्ट रहने को भी कहा है.

दमोह में स्वास्थ्य कर्मचारी बचा
राज्य के दमोह के सरकारी अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी अनुपम खरे को 2 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करते हुए मुंबई पुलिस के अधिकारी बताने वाले जलसाजों ने रूपों की मांग की, लेकिन जन जागरूकता अभियान के जरिए अनुपम खरे ने रुपये देने से इंकार कर दिया. अनुपम खरे पर डिजिटल अरेस्टिंग करने वाले बदमाशों ने मुंबई के तिलक नगर थाने में 17 मुकदमे दर्ज होने का आरोप लगाया था.

यूपी के दो शातिर को पुलिस ने दबोचा
डिजिटल अरेस्टिंग के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले दो शातिर बदमाशों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सीनियर सिटीजन महिला से 46 लाख रुपये की बदमाशों ने ऑनलाइन ठगी की थी. इस कार्रवाई पर भी डीजीपी ने इंदौर पुलिस की तारीफ की है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति