टीम बस ने रोहित शर्मा के कहने पर ओपनर यशस्वी जायसवाल को टीम होटल में ही छोड़ दिया

नई दिल्ली
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक इंटेंस टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दो मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खेले जा चुके हैं और सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया एडिलेड में एक दिन अतिरिक्त बिताने के बाद ब्रिसबेन के लिए रवाना हो गई, लेकिन एक अजीब वाकया ब्रिसबेन रवाना होने से पहले भारतीय टीम के साथ देखने को मिला। टीम बस ने रोहित शर्मा के कहने पर ओपनर यशस्वी जायसवाल को टीम होटल में ही छोड़ दिया। हालांकि, वह भी सेम फ्लाइट में ब्रिसबेन के लिए रवाना हुए। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि उन्होंने बस पकड़ने में देर कर दी थी।

दरअसल, बुधवार 11 दिसंबर को टीम इंडिया ने सुबह-सुबह एडिलेड में अपने होटल से निकलकर ब्रिसबेन के लिए फ्लाइट ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) का तीसरा टेस्ट शनिवार 14 दिसंबर से रिवर सिटी के प्रतिष्ठित स्टेडियम गाबा में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय खिलाड़ियों को एयरपोर्ट ले जाने वाली बस यशस्वी जायसवाल के बिना ही रवाना हो गई। ये सब कप्तान रोहित शर्मा के इशारों पर हुआ, क्योंकि यशस्वी को टीम होटल से बाहर आने में देर हो गई थी। शायद कप्तान नहीं चाहते थे कि एक खिलाड़ी की वजह से पूरी टीम लेट हो और फ्लाइट मिस हो जाए।

क्रिकट्रैकर की रिपोर्ट की मानें तो ऐसा लग रहा था कि कप्तान रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के इस बर्ताव से नाराज हो गए थे। स्थानीय समय के अनुसार टीम बस के सुबह करीब 8:30 बजे एयरपोर्ट की ओर जाने की उम्मीद थी, क्योंकि सुबह 10:05 बजे ब्रिसबेन के लिए टीम की फ्लाइट शेड्यूल थी। सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट से भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य बस में चढ़ने लगे। हालांकि, यशस्वी जायसवाल कहीं नजर नहीं आए। बस के गेट के पास कुछ मिनट इंतजार करने के बाद रोहित शर्मा नीचे उतरे और टीम मैनेजर और संपर्क अधिकारी से बात की।

छोटी सी बातचीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा वापस बस में चढ़ गए। रोहित के इशारे पर ड्राइवर ने बस सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर यशस्वी के बिना ही गाड़ी एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दी। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज बस के रवाना होने के करीब पांच मिनट बाद होटल से बाहर निकला। हालांकि, जल्द ही यशस्वी टीम के सुरक्षा अधिकारी के साथ कार में सवार होकर एयरपोर्ट पहुंचे और ब्रिसबेन के लिए उन्होंने भारतीय टीम के साथ उड़ान भरी, लेकिन सवाल ये है कि क्या यशस्वी समय के पाबंद नहीं हैं या फिर किसी समस्या के कारण वे देर से होटल से निकले?

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति