बच्चों संग मशगूल दिखीं शर्मिला तो खूब हुई गपशप, सोहा अली ने दिखाई झलक

मुंबई,

अभिनेत्री सोहा अली खान ने परिवार के साथ शानदार और खुशनुमा वीकेंड मनाया। सोहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां शर्मिला टैगोर, पति कुणाल खेमू, भाई सैफ अली खान, भाभी करीना कपूर खान और बच्चों संग यादगार वीकेंड मनाती नजर आईं।

सोहा अली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा, “एक ऐसा वीकेंड जिसकी हम सबको ख्वाहिश थी।” अभिनेत्री ने प्यारे फैमिली वीडियो में गायक लकी अली का गाना ‘कितनी हसीन जिंदगी’ को जोड़ा।

साझा किए गए वीडियो में पटौदी खानदान का हर सदस्य खूबसूरत और आनंद से भरा पल बिताता नजर आया। शर्मिला टैगोर पोतों तैमूर, जहांगीर, नातिन इनाया के साथ खेलती और बातों में मशगूल नजर आईं। क्लिप में कुणाल खेमू स्विमिंग पूल में बच्चों के साथ मस्ती करते तो वहीं, पूरा परिवार एक साथ बैठकर गपशप करता नजर आया। डायनिंग टेबल पर सभी इत्मीनान से बैठ खाना खाते भी दिखे।

शर्मिला टैगोर की लाडली सोहा अली के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हॉरर-थ्रिलर ‘छोरी 2’ में दिखाई देंगी। नुसरत भरुचा स्टारर साल 2021 की फिल्म ‘छोरी’ के सीक्वल में अभिनेत्री अहम रोल में हैं। ‘छोरी 2’ मराठी फिल्म ‘लापाछपी’ की रीमेक है।

हाल ही में पूरा परिवार शर्मिला टैगोर का जन्मदिन मनाने में बिजी दिखा था। पटौदी परिवार ने 8 दिसंबर को शर्मिला टैगोर का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया था।

जिससे संबंधित कई पोस्ट करीना और सोहा ने पहले भी शेयर किया था। करीना ने अपनी सास और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था।

बेबो ने इंस्टाग्राम पर दिग्गज अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में करीना और शर्मिला मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आई थीं।

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ खूबसूरत कैप्शन भी दिया था। उन्होंने लिखा था, “अब तक का सबसे कूल गैंगस्टा कौन है? क्या मुझे बताने की जरूरत है? मेरी सास को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप सबसे बढ़िया और बेस्ट हो।”

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति