सपा पार्टी अब तक बागी विधायकों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही, अखिलेश के पीछे हटने की क्या है वजह

लखनऊ
समाजवादी पार्टी क्रास वोटिंग करने वाले अपने बागी विधायकों की सदस्यता खत्म करने की अब तक कोई याचिका नहीं दाखिल की है। दरअसल, राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने के आधार पर दल बदल विरोधी कानून के जरिए उनकी सदस्यता खत्म कराना संभव नहीं है। सपा को इसका अहसास पहले से ही था। इसलिए वह दूसरे विकल्प के रूप में लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने बागियों की भूमिका व भागीदारी के पर्याप्त सुबूत तलाश रही थी। लेकिन ठोस सुबूत अभी तक नहीं मिल पाएं हैं। शायद यही वजह है अखिलेश के पीछे हटने की। यही कारण है कि सपा विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अभी तक इन बागी विधायकों के खिलाफ उनकी सदस्यता खत्म कराने संबंधी कोई याचिका दाखिल नहीं कर पाई है।

27 फरवरी को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव हुए सपा के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के पक्ष में वोट किया था। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने बागी विधायकों की पार्टी में वापसी की किसी संभावना से इंकार करते हुए साफ कहा था कि इन पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। यही नहीं कुछ बागी विधायकों की वापसी के लिए पार्टी के नेताओं ने पैरवी की तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कहा कि किसी को वापस नहीं लिया जाएगा। लोकसभा चुनाव के कारण इन बागियों पर कार्रवाई का मुद्दा पीछे हो गया। बाद में लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने में इन बागियों की भूमिका तलाशने व उसके प्रमाण जुटाने की कोशिश हुई। इनकी सदस्यता खत्म कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की संभावना तलाशी गई। सूत्र बताते हैं कि एक विधायक को छोड़ कर पार्टी किसी के खिलाफ ऐसे सुबूत नहीं जुटा पाए जिससे दल विरोधी आचरण साबित हो सके। ऐसे में अब सपा का रूख अब इनके प्रति नर्म दिखता है। संभव है कि सियासी जरूरतों के चलते इनमें से कुछ की वापसी हो जाए।

अखिलेश यादव का कुछ विधायकों को लेकर रुख नरम
यूपी में 16 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। चर्चा है कि महज क्रॉस वोटिंग ही सदस्यता खत्म करने का आधार नहीं हो सकता है। जब तक सदस्यों ने सदन के भीतर पार्टी व्हिप का उल्लंघन न किया हो। अखिलेश यादव की पार्टी सपा के पास कोई ठोस साबूत नहीं है। वहीं चर्चा यह भी है कि अखिलेश यादव का कुछ विधायकों को लेकर रुख नरम हुआ।

ये सात विधायकों ने की थी क्रास वोटिंग
सपा के सात विधायकों ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में क्रासवोटिंग की। इन विधायकों में ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडेय, गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह, कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी, चायल से विधायक पूजा पाल, जलालाबाद से विधायक राकेश पांडेय और बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य शामिल हैं। इसके अलावा अमेठी से विधायक महाराजी देवी ने भी मतदान में गैर-हाजिर रहीं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति