बाबर आजम के पिछले 10 मैचों के आंकड़े हैं शर्मनाक, अब T20 टीम से बाहर होने का खतरा

नई दिल्ली
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला लंबे समय से खामोश है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में जरूर उन्होंने 40 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद वे शून्य पर आउट हो गए। यहां तक कि पिछले 10 मैचों में बाबर आजम ने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। अब उन पर टीम से ड्रॉप होने के दबाव भी आ गया है। टेस्ट टीम से वे एक बार ड्रॉप हो चुके हैं, लेकिन फिर टीम में जगह मिल गई है। क्या टी20 टीम से भी उनको ड्रॉप किया जा सकता है? ये एक सवाल है, क्योंकि उनके आंकड़े इस साल बहुत अच्छे नहीं हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मैच उनके लिए अहम हैं।

बाबर आजम के अगर पिछले एक साल के टी20 इंटरनेशनल आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 2024 में 11 दिसंबर तक 23 मैच खेल चुके हैं, जिनकी 22 पारियों में वे बल्लेबाजी कर चुके हैं। एक बार वे नाबाद रहे हैं और कुल 707 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका बेस्ट स्कोर इस साल 75 रन है और औसत 33.66 का है। उनका स्ट्राइक रेट 132.39 का है। 6 अर्धशतक वे इस सीजन जड़ चुके हैं। 2 बार वे बिना खाता खोले आउट हुए हैं। 73 चौके और 19 छक्के उन्होंने जड़े हैं।

पिछले 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। यहां तक कि वे एक बार नाबाद रहे हैं। 237 रन ही उनके बल्ले से पिछले 10 टी20आई मैचों में निकले हैं। उनका औसत सिर्फ 26.33 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 116 से भी कम है। शतक और अर्धशतक वे एक भी नहीं जड़ पाए हैं। वहीं, अगर बात चौके और छक्कों की करें तो वे कुल 21 चौके और 4 छक्के ही पिछले 10 मैचों में जड़ सके हैं। इतना ही नहीं, पिछले 10 मैचों में से पाकिस्तान ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं और वही एक आयरलैंड और एक कनाडा के खिलाफ जीता है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति