‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को गहरा और रोमांचक ड्रामा देखने को मिलेगा : भाविका शर्मा

मुंबई,

स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में में सावी का किरदार निभा रही भविका शर्मा का कहना है कि आने वाले एपिसोड्स में एक गहरा और रोमांचक ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को अपनी सीट पर बांधकर रखेगा। गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड्स में यह दिखाया जाएगा कि सावी और रजत नए चुनौतियों का कैसे सामना करते हैं, खासकर कियान से जुड़ी नई जानकारी के बाद। यह इमोशनल ड्रामा और भी बढ़ने वाला है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस मुश्किल समय का सामना कैसे करते हैं और कियान, साई और बाकी बच्चों को कैसे बचाते हैं। सावी और रजत के लिए आगे क्या होगा, यह जानना काफी रोमांचक होने वाला है।

स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में में सावी का किरदार निभा रही भाविका शर्मा ने कहा,आने वाले एपिसोड्स में एक गहरा और रोमांचक ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को अपनी सीट पर बांधकर रखेगा। दर्शक देखेंगे कि सावी और रजत कैसे कियान, साई और बाकी बच्चों को जानलेवा हालात से बचाते हैं, और इसे वे कैसे संभालते हैं, ये देखने मजेदार होगा। इसके अलावा दर्शकों को ये भी देखने मिलेगा कि कियान कैसे बस को लापरवाही से चला रहा है, जिससे सभी सवारियों के लिए डर और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। इस बीच, साई सावी से संपर्क करके उसे घटना की गंभीरता बताती है, जिससे सावी को स्थिति का सही अंदाजा होता है और समय की दौड़ शुरू होती है। जैसे ही सावी को पता चलता है कि कियान ही उसकी मां के हादसे का दोषी था, यह सच्चाई उसे गहरे सदमे में डाल देती है। अब सावी और रजत को कियान को रोकने की चुनौती का सामना करना है, जो मानसिक रूप से परेशान है, और साथ ही बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी है। कैसे वे इस भावनात्मक और दुख भरी स्थिति को संभालते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। इसके साथ ही और भी सस्पेंस बाकी है, तो देखते रहें कि आगे क्या होता है!" गुम है किसी के प्यार में के निर्माता राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शैखा परवीन हैं। यह शो हर रोज़ सोमवार से रविवार रात 8 बजे सिर्फ़ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति