बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबल पर किया हमला, एक नक्सली ढेर, आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल

बीजापुर

बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत मुनगा के जंगल में डीव्हीसीएम दिनेश मोड़ियाम, आकाश हेमला, कंपनी नंबर 2 कमांडर वेल्ला, मिलिशिया प्लाटून कमांडर कमलू एवं अन्य 30-40 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

डीआरजी की टीम बुधवार सुबह नक्स्ल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुनगा के जंगल में पूर्व से घात लगाए नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस के द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर की गई जवाबी कार्रवाई में 1 वर्दीधारी नक्सली मारा गया।

मौके से मिली 9 एमएम पिस्टल
मौके से 9 एमएम पिस्टल, जिंदा आईईडी, 6 नग रिमोट स्विच जिसका उपयोग आईईडी ब्लास्ट के लिए किया जाता है और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर मुनगा के पास आईईडी ब्लास्ट किया गया।

जिसमें डीआरजी के 1 जवान को मामूली चोट आई है। फिर भी जवानों का हौसला कम नहीं हुआ। जवान अपने टारगेट तक पहुंचे और नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर किए गए फायरिंग में आत्म सुरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 1 नक्सली ढेर हुआ।

क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग की जा रही है। टीम के अभियान से वापसी पश्चात् विस्तृत जानकारी से अलग से अवगत कराया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति