जो बाइडेन ने कहा- टैरिफ को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का नजरिया एक ‘बड़ी गलती’

वाशिंगटन
यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नजरिए को 'एक बड़ी गलती' बताया। वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन में दिए भाषण में उन्होंने इस बारे में टिप्पणी की। बाइडेन ने कहा, "ऐसा लगता है कि वह (ट्रंप) इस देश में आयातित सभी वस्तुओं पर भारी यूनिवर्सल टैरिफ लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, इस गलत धारणा के साथ कि अमेरिकी कंज्यूमर के बजाय विदेशी देश टैरिफ का खर्च उठाएगा।"

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, "आपको क्या लगता है कि इसका भुगतान कौन करेगा? मेरा मानना ​​है कि यह नजरिया एक बड़ी गलती है। हमने पिछले चार वर्षों में यह साबित कर दिया है कि यह दृष्टिकोण एक गलती है।" रिपोर्ट के अनुसार, अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप से विरासत में मिली अर्थव्यवस्था और कोविड-19 महामारी के बाद उनके प्रशासन के काम पर विचार किया।

हाल ही में ट्रंप ने घोषणा की कि वह जनवरी में अपने पदभार ग्रहण करने के पहले दिन ही ऐसे आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके तहत मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। यह तब तक लागू रहेगा जब तक कि वे अपने देशों से अमेरिका में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स, खास तौर से फेंटानाइल के प्रवाह को न रोकें। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यदि चीन ने अमेरिका में फेंटेनाइल ड्रग आने से रोकने के लिए निर्णायक कार्रवाई नहीं की तो वह चीन से आने वाले सामानों पर मौजूदा दरों के अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति