अमेरिका हार्वर्ड की ‘नियमन रिपोर्ट्स’ में पत्रकार पचौरी की तारीफ

अमेरिका हार्वर्ड की 'नियमन रिपोर्ट्स' में पत्रकार पचौरी की तारीफ

मध्यप्रदेश के पत्रकार की आवाज़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजी, अंकित की साहसिक रिपोर्टिंग ने बदली लोगों की ज़िंदगी: नियमन रिपोर्ट्स

भोपाल
 मध्यप्रदेश के चर्चित पत्रकार अंकित पचौरी की साहसिक रिपोर्टिंग से लोगों की ज़िंदगी में बदलाव आया है। विश्व विख्यात अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के नियामन रिपोर्ट्स में अंकित पचौरी मानवीय पत्रकारिता का जिक्र करते हुए एक लेख प्रकाशित किया हैं।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित पत्रकारिता प्रकाशन 'नियमन रिपोर्ट्स' ने अंकित की संघर्षशील और प्रेरणादायक पत्रकारिता को सराहा है। मध्यप्रदेश के पत्रकार का नाम वैश्विक पटल पर आना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। जिसमें खासकर सामाजिक न्याय की बात कही गई है।

लेख में अंकित की पिछले तीन वर्षों की रिपोर्टिंग को सराहा गया है, जिसमें उन्होंने वंचित और उपेक्षित समुदायों की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाया। 'नियमन रिपोर्ट्स' ने विशेष रूप से उस घटना का जिक्र किया है, जब उन्होंने मध्यप्रदेश की एक दलित महिला के लिव-इन रिलेशनशिप से जन्मी बच्ची के शिक्षा के अधिकार को लेकर अभियान चलाया। यह मुद्दा मुख्यधारा के मीडिया में नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन अंकित की साहसिक रिपोर्टिंग ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया।

अंकित पचौरी ने अपने 10 वर्षों के पत्रकारिता करियर में दलितों, आदिवासियों और हाशिए पर खड़े समुदायों के अधिकारों और उनके जीवन के संघर्षों को उजागर किया है। 'द मूकनायक' जैसे डिजिटल मंचों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक न्याय और संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक रिपोर्टिंग की है।

हार्वर्ड के इस लेख में यह भी उल्लेख किया गया है कि अंकित ने सीमित संसाधनों के बावजूद डिजिटल मीडिया को एक सशक्त हथियार बनाकर सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उपेक्षित वर्गों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुंचाया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति