छत्तीसगढ़-पेड़ पर लटके मिले लड़का-लड़की के शव

कोरबा.

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई में खेत पर लड़का और लड़की की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई और देखने आसपास के गांव के लोग पहुंचने लगे। इसकी सूचना तत्काल संबंधित उरगा थाना पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त जब गांव के कुछ लोग खेत में काम करने जा रहे तभी एक खेत में पेड़ पर दोनों की लाश एक साथ लटकी हुई देखी गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत गांव के कोटवार को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंचे। देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल के पास से एक बाइक, पर्स, और रुमाल मिला है। संभावना जताई जा रही है कि ये शव प्रेमी जोड़े की हो सकते हैं, जिसके आधार पर पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती की उम्र लगभग 18 से 20 साल हो सकती है वहीं युवक की उम्र 21 से 22 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। जहां घटना स्थल से मिले सामान के आधार पर पहचान में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की माने तो युवक-युवती पड़ोसी जिले के हो सकते हैं। क्योंकि आसपास गांव में कई गांव के लोग पहुंचे हुए थे लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कार्रवाई में जुटी हुई है और युवक-युवती की मौत कब और कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति