उत्तरप्रदेश-मेरठ के कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण मामले में पत्नी का ऑडियो पर खुलासा

मेरठ.

अभिनेता सुनील पाल की पत्नी सरिता पाल ने कहा कि पुलिस की जांच भटकाने को अपहरणकर्ताओं ने उनके पति की एडिट और अधूरी ऑडियो वायरल की। व्हाट्सएप पर कॉल करके उन्हें डराया गया। बाकी हिस्सा आरोपियों ने निकाल दिया था। हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है। जांच में पूरा सच सामने आ जाएगा।

अभिनेता सुनील पाल की पत्नी सरिता पाल ने बुधवार को मेरठ में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलने के बाद लालकुर्ती थाने में पति के अपहरण केस में कार्रवाई की जानकारी ली। सीओ कैंट के यहां बयान दर्ज कराए। सरिता पाल ने कहा कि हमने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने ये पूरा मामला मेरठ के लालकुर्ती थाने में ट्रांसफर कराया गया। सुनील पाल को बंधक बनाकर बदमाशों ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उनका मोबाइल नंबर बंद था, लेकिन वाईफाई के जरिए व्हाट्सएप चल रहा था। व्हाट्सएप से ही उन्होंने कॉल करके दोस्तों से ऑनलाइन रुपये मंगाए। अपहरण का पता चलने पर पूरा परिवार दहशत में आ गया था। अपहरणकर्ता ने उन्हें काफी टॉर्चर किया। वह धमकी दे रहे थे और कुछ भी कर सकते थे। अपहरणकर्ता जो कुछ भी उनसे बुलवाना चाह रहे थे, वह बोल रहे थे। मेरठ पुलिस से शिकायत न करने की वजह पूछी गई तो कहा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद उन्हें पहले घर पहुंचने के अलावा कुछ और नहीं सूझा। भगवान के आशीर्वाद और फैंस की दुआओं के चलते सुनील सुरक्षित घर पहुंचे। इस सदमे से उबरने में उन्हें अभी कुछ वक्त और लगेगा। स्वस्थ होने के बाद वह खुद लोगों के सामने आएंगे। मुंबई और मेरठ पुलिस का हमें पूरा सहयोग मिला है। सुनील पाल के न आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले किडनैपर्स ने उन्हें बंदी बना रखा था, अब मैंने बना लिया है।

रेडिसन ब्लू होटल में प्रस्तुति देने के लिए किया आमंत्रित
सरिता पाल के मुताबिक इस खौफनाक घटना को याद करके उनके पति ही नहीं पूरा परिवार बार-बार सिहर उठता है। वह 24 घंटे, जब सुनील पाल अपहरणकर्ताओं के चंगुल में थे, काफी बुरा समय था। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में किसी अमित नाम के व्यक्ति की कॉल सुनील के पास आई थी। उसने खुद को इवेंट मैनेजर बताते हुए दो दिसंबर की रात हरिद्वार के रेडिसन ब्लू होटल में एक बर्थडे पार्टी में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति