ग्वालियर में पार्षद पद पर हुए उप चुनाव में BJP ने गाड़ा झंडा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी बधाई

ग्वालियर

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-39 में शुरु हुई मतगणना पूरी हो गई है। इसी के साथ वार्ड के पार्षद का चयन भी हो गया है। भाजपा की ओर से उप चुनाव के मैदान में उतारी गईं प्रत्याशी अंजली राजू पलैया को वार्ड वासियों ने पार्षद चुन लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी आकाश खटीक को 1076 वोटों से हराकर वार्ड की पार्षद चुनी गई हैं।

राज्य निर्वाचन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर निगम के वार्ड-39 में पार्षद पद के लिए हुए उप-चुनाव के मतों की गिनती गुरुवार को की सुबह 9 बजे से एमएलबी कॉलेज में शुरु हुई। करीब एक घंटे की मतगणना के बाद कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान ने उप-चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए। मतों की गणना के आधार पर विजय हुए भाजपा प्रत्याशी को उन्होंने प्रमाणपत्र भी दिया।

1076 वोटों से जीता उपचुनाव
उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अंजली राजू पलैया विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी आकाश खटीक को 1076 मतों से हराया है। अंजली पलैया को 3 हज़ार 425 मिले, जबकि शिवानी खटीक को 2 हज़ार 349 एवं निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति राजेंद्र को महज 67 वोट ही मिले, जबकि नोटा पर 33 वोट पड़े।

ऐसी थी मतगणना की व्यवस्था
गुरुवार को प्रातःकाल मतगणना से पहले प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ स्ट्रांग रूम खोला गया। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती 2 चक्रों में पूरी की गई। मतगणना के लिए 8 टेबलें लगाई गईं थीं।

इन अफसरों की मौजूदगी में हुई मतगणना
मतगणना के दौरान प्रेक्षक राजा सिंह परिहार, जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन एवं एआरओ अशोक चौहान समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति