आबकारी विभाग ने कोटा ब्लॉक में छापेमारी कर 182 लीटर महुआ शराब और 990 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया

बिलासपुर

आबकारी विभाग ने कोटा ब्लॉक के गनियारी और सुदनपारा गांव में छापेमारी कर 182 लीटर महुआ शराब और 990 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। तीन स्थानों पर की गई कार्रवाई में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, हर बार की तरह इस बार भी दो मामलों में टीम को शराब मालिकों का पता नहीं चल सका। यह अवैध शराब आंगनबाड़ी केंद्र और तालाब के पास बनाई जा रही थी। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

छापेमारी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, नेतराम बंजारे, मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, सुभाष तिवारी, उमेश चौहान, जयशंकर, कमलेश, आरक्षक प्रभुवन बघेल आदि शामिल थे।

माफिया का गांव में खौफ
गांव के लोगों ने शराब माफिया के डर से किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि अवैध शराब बनाने वालों का इलाके में खौफ है। इस क्षेत्र में बेखौफ तरीके से अवैध शराब बन रही है और इसकी जानकारी पुलिस व आबकारी टीम को भी है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

नष्ट किया गया लहान
बरामद लहान को पंचनामा कार्रवाई के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। तीनों मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपि समीर साहू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

ग्रामीण के घर भी टीम ने दी दबिश, एक गिरफ्तार
गनियारी में ही टीम ने समीर साहू के घर छापा मारा और 9 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपित को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गनियारी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 92 लीटर महुआ शराब छिपाकर रखी गई थी। जिसे टीम ने जब्त कर लिया है। विभाग को इस मामले में कोई आरोपित नहीं मिला है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति