पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान की साधारण सभा की बैठक हुई

पं. खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान अन्य संस्थानों के लिए अभिप्रेरक बने: आयुष मंत्री परमार

पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान की साधारण सभा की बैठक हुई

मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की

संस्थान परिसर में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की स्वीकृति

भोपाल

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में गुरुवार को भोपाल स्थित शासकीय पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की।

साधारण सभा में महाविद्यालय के लिए इस वित्तीय वर्ष के बजट का अनुमोदन किया गया। महाविद्यालय परिसर में बालक छात्रावास निर्माण एवं इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण सहित विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई। संस्थान परिसर में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति दी गई। विधायक भगवान दास सबनानी ने एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि देने की सहमति भी दी।

आयुष मंत्री परमार ने महाविद्यालय में पदस्थ व्याख्याताओं एवं अधिकारियों के समयमान एवं वेतनमान संबंधी प्रक्रिया नियत समय पर पूर्ण करने संतोष व्यक्त किया । परमार ने कहा कि उच्च पद प्रभार प्रक्रिया का भी नियत समयावधि पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि महाविद्यालय में वास्तविक रिक्त पदों की स्थिति के अनुरूप पदों की पूर्ति की प्रक्रिया नियत समय पर पूर्ण हो सके।

मंत्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालयीन छात्रों के लिए नवीन छात्रावास भवन निर्माण के लिए शासन के समक्ष प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक समस्त संसाधनों की उपलब्धता, नियत समय अवधि पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परमार ने कहा कि संस्थान अपनी विशेषता पर उत्कृष्ट एवं व्यापक कार्य करे ताकि विशिष्ट संदर्भ में संस्थान का नाम आलोकित हो और संस्थान की प्रतिष्ठा एवं विश्वसनीयता में उत्तरोत्तर वृद्धि हो।संस्थान, कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करे ताकि अन्य संस्थानों के लिए अभिप्रेरक बनें।

इस अवसर पर भोपाल (दक्षिण-पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी, प्रमुख सचिव आयुष डीपी आहूजा, आयुक्त आयुष सुनिधि निवेदिता, संभागीय आयुक्त अधिकारी डॉ एस पी वर्मा एवं संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ उमेश शुक्ला सहित साधारण सभा के अन्य सदस्यगण सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति