छिंदवाड़ा में भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हाईराम रघुवंशी ने की खुदकुशी

छिंदवाड़ा

 दो बार छिंदवाड़ा के नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हाईराम रघुवंशी ने गणेश कॉलोनी स्थित निवास पर लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, सीएसपी समेत बड़ी संख्या में आमजन मौके पर पहुंच गए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष छिंदवाड़ा कन्हाईराम रघुवंशी ने मकान के प्रथम तल में सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली।

उनके दो बेटे हैं बड़े बेटे राकेश रघुवंशी ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। राकेश रघुवंशी ने बताया कि आम दिनों की तरह वो मॉर्निंगवॉक पर गए थे, करीब 11 बजे सुसाइड किया। बीते कुछ दिनों से बीमारी के कारण परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है। यहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का तांता लग गया है।

इधर… दो ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सौंसर तहसील के ग्राम रोहाना में एक ही दिन में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों में जो चर्चा है, उसके अनुसार अति शराब सेवन से मौत होने की खबर सामने आ रही है । एक व्यक्ति की मौत सौंसर सिविल अस्पताल में होने के बावजूद पोस्टमार्टम नहीं होने से हो हल्ला होने पर पुलिस ने दोनों के शव को अस्पताल लाकर गुरुवार को पोस्टमार्टम किया है।

पीएम रिपोर्ट आने बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। रोहना में चार दिन पहले ही पंचायत उपचुनाव संपन्न हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात एक खबर सामने आई कि गांव में एक के बाद एक दो ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

गांव में चर्चा थी की अधिक शराब के सेवन से यह मौत हुई है। बुधवार की सुबह शेषराव बावने (60) का शव घर में मृत अवस्था में मिला, तो वहीं श्रावण बावने (48) की हालत बिगड़ी तो उपचार के लिए सौंसर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

अचानक मौत होने से गर्माया मामला

पुलिस का कहना है कि दोनों शराब का सेवन करते थे लेकिन एक व्यक्ति दिव्यांग था और बीमार चल रहा था वहीं एक को उल्टी होने के बाद अचानक मौत हुई है। इधर ग्रामीणों में जो चर्चा हो रही है उसके अनुसार रोहना में 9 दिसंबर को पंचायत चुनाव के दौरान जो शराब यहां बांटी गई थी उसका सेवन ग्रामीण जमकर कर रहे हैं।

रोहाना में एक व्यक्ति की घर पर ही तो दूसरे की अस्पताल में मौत हुई थी। डॉक्टरों ने मृतक के स्वजनों से पोस्टमार्टम करने कहा लेकिन स्वजन शव को वापस गांव लेकर चले गए थे।

इसके बाद मौत की खबर तेजी से फैलने लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतक के शव को अस्पताल लाकर गुरुवार को पोस्टमार्टम किया है। इस संबंध में डॉक्टर हेमराज बोकड़े का का कहना है कि मैंने मृतक के स्वजनों से बार बार निवेदन किया था कि मृतक का पीएम करें लेकिन स्वजन नहीं माने और शव लेकर चले गए।

इस बारे में थाना प्रभारी, सौंसर एबी मर्सकोले का कहना है कि रोहाना में दो लोगों की मौत किस कारण से हुई जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण सामने आ पाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति