महाकुंभ में इस बार रोडवेज के चालक और परिचालक नए ड्रेस में नजर आएंगे, परिवहन निगम ने खाते में ड्रेस की राशि भेजी

आजमगढ़
प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम भी जोर शोर से जुटा हुआ है। महाकुंभ में इस बार रोडवेज के चालक और परिचालक नए ड्रेस में नजर आएंगे। निगम की ओर से चालकों और परिचालकों के खाते में ड्रेस की राशि भेज दी गई है। आजमगढ़ परिक्षेत्र के सात बस डिपो के करीब 1, 237 चालक और परिचालक के खाते में 1,800 रुपये प्रति दर से 22 लाख,26 हजार 600 रुपये भेज दिया गया है गई है। सभी चालकों को कुंभ से पहले नई ड्रेस सिलवा लेना है। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खास बात यह है कि इस बार ड्रेस में नाम और मोबाइल नंबर की प्लेट भी लगेगी। चालक खाकी और परिचालक स्लेटी रंग के ड्रेस में नजर आएंगे। 1237 कर्मियों में से 121 निगम के चालक 129 परिचालक हैं। इसके अलावा संविदा पर 508 चालक, 479 परिचालक शामिल हैं जिन्हें ड्रेस सिलाने की राशि भेजी गई है।

महाकुंभ में मुख्यालय से मिलेंगी और 114 नई बसें
महाकुंभ में इस बार पर्यावरण प्रदूषण को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आजमगढ़ परिक्षेत्र के सात डिपो से महाकुंभ तक जाने वाली बसें बीएस-6 मॉडल की होंंगी। इसके अलावा इसमें कई तरह की यात्री सुविधाएं होंगी, जिसमें व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस), महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन और हर सीट पर मोबाइल चार्जर सॉकेट होगा।

परिवहन मुख्यालय से 114 नई बीएस-6 मॉडल की बसें दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी फर्स्ट वीक में आजमगढ़ परिक्षेत्र में पहुंच जाएंगी, जबकि परिक्षेत्र में इस मॉडल की 155 बसें पहले से ही उपलब्ध हैं। कुल 270 बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाना है। श्रद्धालुओं को प्रयागराज आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल निगम की ओर से रखा जा रहा है।

इन डिपो से होगा बसों का संचालन
आजमगढ़ क्षेत्र परिक्षेत्र में कुल सात डिपो आते हैं, जिसमें आजमगढ़ डिपो, डाॅ. अंबेडकर डिपो, बलिया डिपो, बेल्थरा डिपो, दोहरीघाट डिपो, मऊ डिपो व व शाहगंज डिपो शामिल है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति