उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का किया शुभारंभ

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिये कर्तव्यनिष्ठा का मंत्र लेकर कार्य किया जाना चाहिए। शांत-भाव से सेवा के लिये जज़्बे के साथ मरीजों की सेवा के भाव होने चाहिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सरकार की योजनाएँ एवं हमारे सेवाभाव के संस्कार देश को बदलने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसा रीवा बनाना है जहाँ स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी सुविधाएँ हो और यहाँ के और आसपास के लोगों को इलाज के लिये बाहर न जाना पड़े बल्कि बाहर के लोग बेहतर इलाज के लिये रीवा आयें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा के जीएमएच परिसर में ओपीडी में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप सस्ती दवाई व स्वास्थ्य सुविधाएँ देने का संकल्प पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन-औषधि केन्द्रों में सस्ती व अच्छी गुणवत्ता की दवाइयाँ उपलब्ध हैं। आयुष्मान योजना के तहत लोगों का नि:शुल्क इलाज व जांच भी की जा रही है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा के जीएमएच परिसर में 321 करोड़ रूपये से मदर चाइल्ड अस्पताल तथा मेडिकल एमरजेंसी ओपीडी का निर्माण होगा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिये 10 करोड़ रूपये से एंजियोप्लास्टी की दूसरी मशीन उपलब्ध कराई जायेगी। अध्यक्ष नगर निगम रीवा व्यंकटेश पाण्डेय, डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. अक्षय श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सक व स्थानीय जन उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति