खाद्य मंत्री राजपूत ग्राम जलंधर में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में हुए शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के लिए जनहितैषी योजनायें संचालित कर उनका कल्याण कर रही है। हर जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की जन-कल्याणकारी योजनाण्ं पहुंच रहीं हैं और लोग उनका लाभ उठा कर अपना जीवन स्तर सुधार रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद तक हमारी सरकार पहुंचे और उन्हें जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जलंधर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में कही।

मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में भारत को अलग पहचान दिलायी तो वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से और विकास कार्यों से प्रदेश को ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। उसी तरह सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों ने हमारी विधानसभा की अलग पहचान बना दी है। सुरखी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पक्की सड़कें विकास की कहानी बयां कर रही है। वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए स्टेडियम, व्यायाम शालाएं तथा क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजनों ने युवाओं को नई राह दी है। मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में यह विकास का पहिया अनवरत चलता रहेगा। आज लगभग हर गांव में नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंच रहा है। एक समय था कि लोग पानी के लिए कोसों दूर जाते थे लेकिन अब घर घर नल जल योजनाओं ने हमारी माताओं बहनों का जीवन स्तर सुधार दिया है। इसी तरह ऐसे कई विकास कार्य हैं जिन्होने सुरखी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है।

छात्रों को बांटी साइकिल, स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राजपूत ने जलंधर में जनकल्याण शिविर में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों में मुख्य रूप से ज्वाला माई प्रांगण में सीसी रोड़, स्टॉप डेम, स्कूलों में बाऊंड्रीबॉल सहित अन्य विकास कार्य शामिल है। साथ ही छात्र छात्राओं के लिए साईकिल वितरण कर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए 80 लाख लागत की सीमेंट कंक्रीट मार्ग की घोषणा की। इस अवसर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति