पहले टी20 मैच में आखिरी गेंद पर हार झेलने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में जबरदस्त वापसी की

हरारे
पहले टी20 मैच में आखिरी गेंद पर हार झेलने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में जबरदस्त वापसी की है। तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 50 रन से हरा दिया।जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मेजबान जिम्बाब्वे सिर्फ 103 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। ऐसे में अब तीसरा मुकाबला निर्णायक हो गया है।

अफगानिस्तान की टीम 154 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में कप्तान राशिद खान के साथ तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने धूम मचाकर रख दी। नवीन उल हक ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा राशिद खान ने भी चार ओर की गेंदबाजी की और टीम के लिए 20 रन देकर 3 विकेट झटके। इन दोनों के अलावा मुजीब उर रहमान ने भी 2 विकेट हासिल किए जबकि अमतुल्लाह उमरजई और फरीद अहमद मलिक ने भी एक-एक विकेट लिए।

अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की बैटिंग पूरी तरह से फ्लॉप रही। जिम्बाब्वे के लिए बल्लेबाजी में कप्तान सिकंदर रजा और ब्रेन बेनेट को छोड़ कोई भी कमाल नहीं दिखा सके। सिकंदर रजा ने टीम के लिए 35 रनों की पारी खेली, जबकि बेनेट ने 27 रनों का योगदान दिया। इसके मुकाबले में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी काफी शानदार रही। गेंदबाजी से पहले बल्लेबाजी में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे गेंदबाजों का भूत उतार दिया। अफगानिस्तान की तरफ से दार्विश रसूली ने बेहतरीन 58 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अजमतुल्लाह ने 28 और गुलबदीन ने 23 रन बनाए हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति