राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने फॉयसागर रोड पर 1.40 करोड़ लागत के नाला निर्माण का किया शुभारम्भ

अजमेर/जयपुर।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को जल भराव की क्षमता से मुक्त करने के लिए 100 साल पुराने मास्टर ड्रेनेज प्लान पर काम किया जा रहा है। शहर में पुराने बंद पड़े नालों को खोलने और उन पर हुए अतिक्रमणों को हटाया जाएगा ताकि हर बार बारिश में अलग-अलग स्थानों पर जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सके।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर में फॉयसागर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित नाले के जीर्णोद्धार व पुर्नर्निमाण कार्य का शुभारम्भ किया। यह नाला 1 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बनाया जाएगा। इस नाले के निर्माण से फॉयसागर रोड पर जल भराव की समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को बरसात के दौरान जल भराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए काम किया जा रहा है। प्रशासन को निर्देश दिए गए है कि आजादी के पहले बने अजमेर के मास्टर प्लान पर काम किया जाए। यह प्लान मूल रूप से अजमेर के मुख्य मार्गों एवं कॉलोनियों से बरसाती पानी को निकालने के लिए बना था। विभिन्न क्षेत्रों में बने इन नालों को पुनर्जीवित कर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर का मास्टर ड्रेनेज प्लान अजमेर की लाइफ लाईन था। यह प्लान शहर के विभिन्न नालों को सीधे एस्केप चैनल से मिलाकर खानपुरा तालाब और आगे की तरफ ले जाता था। लम्बे समय तक देखरेख के अभाव में इनमें से कुछ नाले मिट्टी व मलबे से बंद हो गए और कुछ नाले अतिक्रमण के कारण बंद हुए। इन सभी नालों को पुर्नजीवित कर इन्हें सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फॉयसागर रोड़ का नाला भी निर्माण होने से क्षेत्र में जल भराव व  इससे होने वाली अन्य परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने नाले के आसपास के लोगों से आग्रह किया कि यहां पर अतिक्रमण नहीं करे। इसकी नियमित रूप से सफाई करवाई जाएगी। इस अवसर पर अन्य जन प्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति