झुग्गियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर लगातार काबू पाने में जुटी

गाजियाबाद
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में कनावनी पुलिया के पास झुग्गियों में शनिवार को भीषण आग लग गई। इसके बाद वहां एक के बाद एक कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर लगातार काबू पाने में जुटी हुई है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के ग्राम कनावनी में बसी अवैध झुग्गियों में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है पहले यह आग एक झुग्गी में लगी और उसके बाद धीरे-धीरे यह सभी झुग्गियों में तेजी से फैलने लगी। आसपास में रह रहे झुग्गियों के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। फायर विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद है और आसपास के लोगों से उस जगह को खाली करा लिया गया है।

आग काफी भीषण थी। झुग्गियों में रह रहे लोग अपना सामान किसी तरह से झुग्गियों से बाहर निकल कर भागते दिखाई दिए। आग लगने के दौरान झुग्गियों में रखे सिलेंडर में हो रहे ब्लास्ट से आसपास के इलाकों में आवाज पहुंचने से लोग में दहशत का माहौल बन गया है। फायर विभाग के अधिकारियों ने आसपास के अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया है।

सूचना मिलने ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। अग्निशमन विभाग के द्वारा आग बुझाने की कवायद तेजी से की जा रही है। दमकल विभाग की तरफ से मौके पर पहुंची कई गाड़ियां आग को चारों तरफ से घेर कर उस पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। कोशिश यह की जा रही है कि आग आगे न फैल सके। आग बुझाने के बाद स्थानीय पुलिस के जरिए आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति