कलेक्टर को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों में गौशाला की भूमि पर फसल और अवैध खनन के खिलाफ आक्रोश

नर्मदापुरम
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा विकासखंड के ग्राम पीपरखेर स्थित गौशाला परिसर में अवैध मिट्टी उत्खनन और चरोखर भूमि पर फसल उत्पादन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जिला जनपद सीईओ के नाम एक शिकायती आवेदन सौंपते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि, ग्राम-पीपरखेर में शासन की योजनाओं के अनुसार एक गोशाला का निर्माण किया गया जिसमें शासन की चरोखड़ की 35 एकड़ से ज्यादा भूमि लगी हुई है। चरोखड़ की भूमि में गौशाला संचालक के द्वारा गेंहू, चना, तुअर के साथ-साथ सब्जी का भी अवैध तरीके से उत्पादन कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। जिसका लेखा जोखा गौशाला के रिकार्ड में दर्ज नहीं होने और भूमि में पैदा की जाने वाली फसल के व्यापार की राशि का पूरी तरह गबन किया जा रहा है।

जबकि इस भूमि पर के लिए चरी (गायों को चराने वाला घास) बोया जाना था। वहीं दूसरी ओर गोशाला परिसर में रात के अंधेरे में सड़क निर्माण के लिए अवैध तरीके से मिट्टी का उत्खनन कर डंपर को जब ग्रामीणों ने रोका तो डंपर चालक ने सरपंच, सचिव सहित जिम्मेदारों के नाम उल्लेख किया।

गौशाला परिसर में गोवंश के अलावा मुर्गी पालन भी संचालक के द्वारा कराया जा रहा है। इतना ही नहीं एक ही परिवार मां, बेटा बहू ओर पिता को नौकरी पर रखा हुआ है। जिससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गौ शाला के काम में लापरवाही की जा रही है। इस मामले में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश और विभाग के आला अधिकारियों से गौशाला के मामले में अविलंब कार्रवाई कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति