पश्चिम विहार में छात्र ने ही स्कूल को भेजी थी बम वाली ईमेल, पुलिस पूछताछ में कबूला गुनाह

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पश्चिम विहार के एक स्कूल में बम की धमकी देने वाले ईमेल का पता लगा लिया है। बताया गया है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने ही ईमेल भेजा था। पूछताछ के दौरान छात्र ने अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया। फिर काउंसलिंग के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसके माता-पिता को उसके व्यवहार पर नजर रखने की चेतावनी दी गई। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि की है कि यह घटना शुक्रवार को दिल्ली के कई स्कूलों को भेजे गए समूह ईमेल की सीरिज से जुड़ी नहीं है।

बच्चे ने भी भेजा संदेश
दिल्ली में 30 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजे जाने के बीच 12 वर्षीय बच्चे ने भी अपने स्कूल में ऐसा ही ईमेल भेज दिया। जांच में खुलासा होने पर स्पेशल सेल उस बच्चे के घर पहुंच गई। स्पेशल सेल के उच्चाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

क्या लिखा था ईमेल में
स्कूलों को भेजे गए ईमेल में लिखा था कि हम आपको यह सूचित कर रहे हैं कि आपके स्कूल में विस्फोटक सामग्री लगाई जा चुकी है। हमें यह भी पता है कि आप अपने स्कूल में प्रवेश करने वाले बच्चों के बैग की नियमित जांच नहीं करते हैं। हम 13-14 दिसंबर को स्कूल परिसर को बम से उड़ा देंगे।
 

शनिवार को कई स्कूलों को मिली धमकी

शनिवार सुबह, डीपीएस आरके पुरम और रयान इंटरनेशनल सहित दिल्ली के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। सुबह 6.12 बजे भेजे गए इस ईमेल में धार्मिक रेफरेंस थे और वीकेंड में स्कूल की इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। स्कूलों ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया, जिसने बम निरोधक दस्ते और अग्निशमन अधिकारियों को तैनात किया। हालांकि छानबीन के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति