बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने वेंकट दत्ता साई से की सगाई, 22 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी

नई दिल्ली
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शनिवार (14 दिसंबर) को वेंकट दत्ता साई से सगाई कर ली। सिंधू 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगी। शनिवार को सगाई एक निजी समारोह में हुई। लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में सिंधू की खिताबी जीत के कुछ ही दिनों बाद उनकी शादी की डेट सामने आई थी। शादी से जुड़े कार्यक्रम 20 दिसंबर से शुरू होंगे। पीवी सिंधू ने सगाई के दौरान की तस्वीर भी शेयर की है।

रविवार को लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीत के साथ लंबे समय के खिताब के सूखे को खत्म करने वाली पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू हैदराबाद में रहने वाले वेंकट दत्ता साई से शादी करेंगी, जो पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में कार्यकारी निदेशक हैं। इससे पहले उन्हें क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई लोगों को आमंत्रित करते हुए देखा गया था।

सिंधू को भारत की सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माना जाता है जिन्होंने 2019 में स्वर्ण सहित विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक खेलों में रजत और कांस्य पदक भी जीता है। इस चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी ने रियो 2016 और तोक्यो 2020 में लगातार ओलंपिक पदक जीते और 2017 में करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग नंबर दो हासिल की।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति