राजस्थान-अजमेर में किसान सम्मेलन में पहुंचे मंत्री झाबर सिंह खर्रा

अजमेर/जयपुर।

राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने पर शुक्रवार को पाली जिले में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार ने इसके लिए कई कदम उठाए है।

मुख्य कार्यक्रम अजमेर के कायड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उन्होंने उधान विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग व अन्य की भागीदारी रही। इस अवसर पर सोजत विधायक शोभा चौहान भी मौजूद रही और संवाद में भाग लिया। इस अवसर पर कृषकों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया । आज के कार्यक्रम में उद्यान ,कृषि , सहकारिता आदि विभागों की भागीदारी रही । इस अवसर पर उद्यान विभाग के उप निदेशक मनोज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम  में 6030 अनुदान राशि सांकेतिक रूप से व ड्रिप व मिनी फव्वारा संयंत्र के  पाली के 239 किसानों को  कुल 30 लाख से ऊपर व 206 प्रशासनिक स्वीकृति  दी व  लाभांश डी बी टी के माध्यम से हस्तांतरण  लाभान्वित  किया गया । इस अवसर पर उधान विभाग से नवाचार के रूप में पाली जिले के बूसी गांव के किसान विजय को अंगूर की खेती के लिये, देवली पाबूजी के किसान नारायण चौधरी को सीताफल खेती के लिये ,सुमेरपुर के किसान मानवेंद्र सिंह को 100 बीघा में सब्जियों की खेती के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार  कृषि विभाग से भी लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से लाभांश दिया गया। संयुक्त निदेशक कृषि प्रदीप कुमार छाजेड़ ने बताया कि  फार्म पौण्ड ,तारबंदी , कृषि संयंत्र, छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, सिंचाई पाईप लाईन राशि की टॉप अप राशि, वर्मी कम्पोस्ट स्थाई संरचना के, गोरधन जैविक उर्वरक योजना के कुल 582 किसानों को 173 लाख 36 की राशि हस्तान्तरण की गयी।

640 को ब्याज मुक्त ऋण दिया—
इसी प्रकार सहकारिता विभाग में  ग्राम सेवा सहकारी  समिति गोदाम निर्माण के लिए चेक वितरण, अन्न भंडारण योजना अंतर्गत बजट घोषणा 24 25 के तहत 500 एमटी गोदाम की प्रथम किश्त का चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक निदेशक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पूनाराम चोयल ने बताया कि घाणेराव ग्राम सेवा सहकारी समिति लि घाणेराव को  आठ लाख व लापोद ग्राम सेवा सहकारी समिति को 8 लाख का हस्तांतरण किया गया। साथ ही नवीन गोदाम बजट घोषणा 100 एमटी की प्रथम किश्त तख्तगढ ग्राम सेवा सहकारी समिति को 4 लाख रुपये की राशि की गयी। इसी प्रकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना में कुल लक्ष्य 529 के लक्ष्य से अधिक 640 को लोन वितरण किया गया जो ब्याज मुक्त ऋण है। इस दौरान सोजत विधायक शोभा चौहान, पाली जिला कलेक्टर एलएन मंत्री,एसपी चुनाराम जाट, किसान व गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति