अरुणाचल प्रदेश में तीन छात्रों की मौत, 2 घायल, स्कूल में गिरा ओवरहेड वॉटर टैंक, हुआ हादसा

ईटानगर
अरुणाचल प्रदेश में एक दुखद हादसे में निजी स्कूल का ओवरहेड वाटर टैंक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन छात्रों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के हवाले से बताया कि नाहरलागुन इलाके में शनिवार को एक निजी स्कूल के तीन छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 बजे मॉडल विलेज के सेंट अल्फोंसा स्कूल में हुई। नाहरलागुन के पुलिस अधीक्षक मिहिन गाम्बो ने एजेंसी से कहा, 'पांच में से तीन की मौत हो गई और दो अन्य का इलाज चल रहा है।'

प्रिंसिपल और मालिक पुलिस हिरासत में
एसपी ने कहा, 'मॉडल विलेज, नाहरलागुन में सेंट अल्फोंसा स्कूल की ओवरहेड वॉटर टैंक की दीवार गिर गई और स्कूल के कुछ छात्रों पर गिर गई। घायल छात्रों को टोमो रीबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (TRIHMS) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया।' पुलिस ने कहा कि मृतक कक्षा 9 के छात्र हैं, जबकि घायल कक्षा 6 और 8 के छात्र हैं। पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल, मालिक और चार अन्य कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

जांच में जुटी पुलिस
मिहिन गाम्बो ने कहा, 'शुरुआत में हमने इमारत के मालिक और स्कूल के प्रिंसिपल सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है और हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। तीनों मृतक छात्र कक्षा 9 के छात्र हैं। घायल हुए दो छात्रों में से एक कक्षा 6 का छात्र है और दूसरा कक्षा 8 का छात्र है।' पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति