दिल्ली में ताहिर हुसैन को टिकट देने पर ओवैसी की क्या-क्या दलीलें, कहा-जेल तो केजरीवाल भी गए थे

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट देने के मुद्दे पर एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी दलीलें दीं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कानून इसकी इजाजत देता है। कहा कि अरविंद केजरीवाल भी दूध के धुले नहीं हैं। दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को दिल्ली विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी द्वारा टिकट देने के बाद काफी हो हल्ला मचा था। न्यूज चैनल आजतक के एक कार्यक्रम में ओवैसी ने इसको लेकर पूछे गए सवालों पर कई सारी दलीलें दीं। ओवैसी ने कहा कि हम मीडिया बाई ट्रायल को नहीं मानते। ताहिर का मामला कोर्ट में है।

मुझे उम्मीद है कि कोर्ट इंसाफ करेगा। जब उनसे पूछा गया कि आपने ताहिर को ही क्यों चुना, जब वह दंगे का मुख्य आरोपी है। इस पर ओवैसी ने कहा कि वह अभी सिर्फ आरोपी है। आप जज नहीं हैं। मीडिया बाई ट्रायल ने कई लोगों की जिंदगी खराब की है। पार्टी को लगा कि उन्हें टिकट देना चाहिए। कोर्ट में मामला है, वह तय करेगा। ओवैसी ने कहा कि ताहिर पर अभी सिर्फ आरोप है। कोर्ट ने अभी दोषी नहीं माना है। मुझे विश्वास है कि इंसाफ मिलेगा।

जब उनसे पूछा गया कि ताहिर पर उनकी नजर कैसे पड़ेगी, इस पर ओवैसी ने कहा कि नजर यूं पड़ी कि अरविंद केजरीवाल के उपर भी केस है। वो भी जेल गए। सिसोदिया भी जेल गए। दूध के धुए हैं क्या वो? बताइए वो भी तो जेल गए। यह अलग बात है कि उन दोनों को बेल मिल गई, जबकि वह पांच साल से जेल में है।

ओवैसी ने स्टेन स्वामी हत्या मामले में ज्यूडिशियल सिस्टम पर भी अंगुली उठाया। साथ ही कहा कि यह ज्यूडिशियल सिस्टम को देखना होगा कि केजरीवाल और सिसोदिया को बेल मिल गई और ताहिर पांच साल से जेल में है। कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि ये क्या हो रहा है। दिल्ली दंगे में मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा का जिक्र करने पर ओवैसी बोले कि हम उसकी निंदा करते हैं, लेकिन ताहिर पर अभी सिर्फ आरोप है। ओवैसी ने कहा कि संसद में 40-45 प्रतिशत ऐसे सांसद हैं जिनपर ग्रीवियस चार्जेज हैं। इनमें किडनैपिंग से लेकर रेप तक के चार्जेज हैं। उनके बारे में कोई नहीं पूछेगा। और वे जीत जाते हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से कोई नहीं पूछेगा।

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति