ट्रैविस हेड टीम इंडिया के खिलाफ रुकने का नाम नहीं ले रहे, फिर जड़ा शानदार शतक

नई दिल्ली
ट्रैविस हेड टीम इंडिया के खिलाफ रुकने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने एक और सेंचुरी टीम इंडिया के खिलाफ ठोकी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ट्रैविस हेड ने दूसरा शतक जड़ा है। पिछले करीब डेढ़ साल में ट्रैविस हेड का भारत के खिलाफ ये चौथा शतक है। एक शतक वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में, एक शतक वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में, एक शतक पिंक बॉल टेस्ट में और अब ब्रिसबेन के गाबा में भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई है। भारतीय गेंदबाजों के पास उनका तोड़ नहीं है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 9वां शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़ा है। उन्होंने 115 गेंदों में 13 चौकों की मदद से शतक पूरा किया। ये काफी तेज गति से आया है, जिसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिला है। टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ उनका ये तीसरा शतक है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 220 के पार हो चुका है और अभी सिर्फ 3 ही विकेट खबर लिखे जाने तक गिरे हैं। ऐसे में ब्रिसबेन टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी आगे हैं और एक बार फिर से ये देखने को मिला है कि ट्रैविस हेड वाकई में टीम इंडिया के लिए हेडक बने हुए हैं। बड़े मंच पर अक्सर ट्रैविस हेड भारतीय गेंदबाजों पर अटैक करते हुए नजर आते हैं।

आपको बता दें, ट्रैविस हेड ने गाबा में पिछली तीन पारियों में एक भी रन नहीं बनाया था। वे तीन बार पहली-पहली गेंद पर आउट हुए थे, लेकिन यहां वे शतक जड़ने में सफल हुए। पिछली तीन पारियों से पहले उनका बल्ला इस मैदान पर चलता था, क्योंकि वे पहले मैच की पहली पारी में यहां 84, दूसरी पारी में 24, तीसरी पारी में 152 और चौथी पारी में 92 रन बनाने में सफल रहे थे। आपको जानकर ये भी हैरानी होगी कि 20 साल के बाद किसी बल्लेबाज ने पिछले मैच की दोनों पारियों में डक बनाने के बाद शतक जड़ा है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति