बीसीसीआई ने BGT स्क्वॉड से तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया, BCCI का बड़ा फैसला

नई दिल्ली
ब्रिसबेन के गाबा में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट जारी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस अहम टेस्ट मैच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने BGT स्क्वॉड से तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। वे जल्द भारत आएंगे और यहां फिर वे विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। ये तीनों खिलाड़ी तेज गेंदबाज हैं, जिनकी जरूरत अब आने वाले दो मैचों में भी नहीं होंगे, क्योंकि अभी बेंच पर दो और तेज गेंदबाज बैठे हैं। यही कारण है कि स्क्वॉड से मुकेश कुमार, यश दयाल और नवदीप सैनी को रिलीज कर दिया गया है।

मुकेश कुमार, यश दयाल और नवदीप सैनी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले तीन मैचों में मौका नहीं मिला। आने वाले दो मैचों में भी उनको मौका नहीं मिलता। ऐसे में उनकी फिटनेस और फॉर्म का ध्यान रखते हुए, उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। मुकेश कुमार का नाम तो बंगाल की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में भी आ चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीन तेज गेंदबाजों के टीम से रिलीज किए जाने की बात सामने आई है। इनके भारत लौटने के बावजूद भारत की टीम में पांच प्रोपर पेसर होंगे। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे।

अभिमन्यू ईश्वन और देवदत्त पडिक्कल को भी आगे टीम से रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा की वापसी हो चुकी है। केएल राहुल ओपन कर चुके हैं और इस तरह ओपनिंग के तीन विकल्प यशस्वी जायसवाल समेत भारत के पास हैं। मध्य क्रम के लिए सरफराज खान उपलब्ध हैं। यही कारण है कि बैकअप ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन और देवदत्त पडिक्कल को भी बीजीटी स्क्वॉड से रिलीज किया जा सकता है। विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट की शुरुआत 21 दिसंबर से हो रही है। चौथा टेस्ट मैच साल के आखिर में खेला जाएगा। इससे पहले इन्हें रिलीज किया जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति