छत्तीसगढ़-रायपुर में घर में आग से एक की मौत और पांच झुलसे

रायपुर.

इस वक्त की रायपुर से आगजनी की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के भनपुरी के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद एक की मौत और पांच लोग गंभीर रुप से झुलस गये हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस आगजनी के दौरान पुलिस महिला को घर से बाहर निकाल ही रही थी, तभी सिलेंडर फट गया। इसे दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए।

हादसे में पति की गंभीर रुप से जलने से उसकी मौत हो गई है। घटना बीती रात साढ़े दस बजे की है। बताया जाता है कि घरेलू विवाद पर में बी अमरेश्वर राव उर्फ राजा ने अपनी पत्नी के संध्या रानी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। संध्या किसी तरह जान बचाकर घर से भागकर पड़ोसी के घर में घुसी। इसके बाद पति राजा ने मकान के भीतर आग लगा दी। घटना खमतराई थाने क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पति ने घर में आग लगा ली। पुलिस महिला को जैसे ही घर से बाहर निकाल रही थी, तभी सिलेंडर फट गया। इस हादसे में पेट्रोलिंग टीम के दो आरक्षक विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए। इसके साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं 40 वर्षीय पति राजा राव की आग में जलने से मौत हो गई। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के अंदर घुसकर मृत पति का शव बाहर निकाला। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति