राजस्थान-नागौर में सात साल की मासूम से दुष्कर्म कर भागा दरिंदा

नागौर.

अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर स्कूल बस से उतरकर अपने घर जा रही सात साल की बच्ची को रास्ते से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। जिले के थांवला थाना इलाके में हुई इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची लहूलुहान हालत में रोती हुई घर पहुंची और अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिस पर परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मासूम को थांवला के राजकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा, जहां से गंभीर हालत में उसे अजमेर रैफर कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस, उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार केम और अन्य थानों के थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेकर बच्ची से मुलाकात की। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि दोपहर 1 से 2 बजे के बीच घर से आधा किलोमीटर दूर सुनसान खेत में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई है लेकिन आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी की मुस्तैदी से तलाश की जा रही है और पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति