आपके स्लो स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बनाएगी ये सीक्रेट ट्रिक

नई दिल्ली

स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर फोन के स्लो होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं जिनके स्मार्टफोन की स्पीड काफी कम हो गई है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान स्टेप्स के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपने स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं फोन की स्पीड बढ़ाने वाली खास ट्रिक के बारे में।

इन स्टेप्स को करें फॉलो:
-सबसे पहले अपने फोन में दिए गए सेटिंग्स में जाएं।
-नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘बिल्ड नंबर’ का ऑप्शन दिखेगा।
-इसपर जल्दी-जल्दी कई बार टैप करें।
-ऐसा करने के बाद आपके स्मार्टफोन की सेटिंग्स में ‘डेवलपर आप्शन’ आ जाएगा।
-डिवेलपर ऑप्शन में आपको नीचे तब तक स्क्रॉल करना है जब तक आपको टॉगल (ऑन/ऑफ बटन) वाले ऑप्शन न दिख जाएं।
-फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए आपको यहां दिए गए तीन ऑप्शन्स के डिफॉल्ट सेटिंग को बदलना है। ये तीन ऑप्शन विंडो ऐनिमेशन स्केल, ट्रांजिशन ऐनिमेशन स्केल और ऐनिमेटर ड्यूरेशन स्केल हैं।
-यहां आप पाएंगे कि ये पहले से 1 गुना पर सेट हैं। आपको इन्हें बदलकर 0.5 गुना पर सेट करना है। ऐसा करने के बाद आपके स्मार्टफोन की स्पीड नए के तरह हो जाएगी।

सेटिंग्स में किए गए इन बदलाव को करने के बाद फोन में मल्टीटास्किंग, गो होम, स्वाइपिंग और सेटिंग्स अजस्टमेंट में आपको फर्क महसूस होगा। इन सेटिंग्स के बाद अगर आपको फोन की स्पीड काफी ज्यादा तेज लग रही है, तो आप फिर से 1 गुना पर कर सकते हैं। इस ट्रिक को सभी ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर ट्राई किया जा सकता है। हालांकि, फोन में दिए बिल्ड नंबर ऑप्शन की लोकेशन मॉडल के हिसाब से अलग हो सकता है।

 

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति