अर्पित अहिरवार से नकली पिस्टल दिखाकर 9 लाख रुपये के बदले 12 लाख वसूले, कटारा पुलिस ने किया अरेस्ट

भोपाल
राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स पुलिस ने सूदखोरी के आरोप में नरेंद्र रघुवंशी को गिरफ्तार किया, जिसने अर्पित अहिरवार से नकली पिस्टल दिखाकर 9 लाख रुपये के बदले 12 लाख वसूले और 13 लाख और मांग रहा था. पुलिस ने नकली पिस्टल, गहने और चेक जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

कटारा हिल्स थाना प्रभारी बिजेंद्र निगम ने 'आजतक' से बात करते हुए बताया कि अर्पित अहिरवार नाम के युवक ने थाने आकर आवेदन दिया था कि उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने पड़ोस में रहने वाले और बड़े पैमाने पर ब्याज का कारोबार करने वाले नरेंद्र रघुवंशी से 23 नवंबर 2021 से 22 अक्टूबर 2024 तक 9 लाख 15 हजार 500 रुपए ब्याज पर उधार लिए थे.

इसके एवज में उसने अब तक ब्याज समेत 12 लाख 5 हजार रुपए चुका दिए हैं. लेकिन इसके बाद भी नरेंद्र रघुवंशी 13 लाख 23 हजार रुपए और मांग रहा है. इतना ही नहीं पीड़ित ने बताया कि नरेंद्र रघुवंशी घर आकर उसे और उसके पिता को धमकाने और गाली-गलौज करने लगा था. नरेंद्र रघुवंशी अक्सर अपनी कमर पर पिस्तौल लटकाए रहता था और कहता था कि अगर ब्याज नहीं चुकाया तो गोली मार दूंगा.

पीड़ित ने बताया कि उसकी धमकी के चलते उसने जबरदस्ती अनुबंध पर हस्ताक्षर करवा लिए और ब्याज के बदले उसकी मां के सोने के जेवर ले लिए और एसबीआई बैंक के पांच खाली चेक, पीड़ित की मां के सहकारी बैंक के दो खाली चेक और उसके भाई के एसबीआई बैंक के दो चेक भी ले लिए, जिनमें उसने साढ़े तीन लाख रुपये की रकम भरकर हस्ताक्षर कर दिए.

3 लाख रुपये, जेवर और बैंक चेक जब्त
वहीं, युवक की शिकायत पर कटारा हिल्स थाने में नरेंद्र रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में नरेंद्र रघुवंशी ने जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही आरोपी के पास से एक पिस्तौल जब्त की गई, जो नकली पिस्तौल थी. इसके अलावा उसके पास से तीन लाख रुपये के सोने के जेवर और पीड़ित द्वारा दिए गए बैंक चेक जब्त किए गए हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति