क्राइम ब्रांच को मिली थी सूचना, मानवता नगर में एक घर के अंदर कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं, हुआ भंडाफोड़

इंदौर
इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कनाड़ा थाना क्षेत्र के मानवता नगर में छापा मारकर ऑनलाइन गेमिंग सेंटर चलाने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से क्राइम ब्रांच ने 6 लैपटॉप, 29 मोबाइल और 13 अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल और पासबुक भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों में से सात मंदसौर जिले के दलोदा के रहने वाले हैं जबकि एक आरोपी बिहार का रहने वाला है.

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कनाड़ा थाना क्षेत्र के मानवता नगर में एक घर के अंदर कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां से उन्होंने आठ लोगों को गिरफ्तार किया. इस छापेमारी की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मानवता नगर में छापेमारी की.

लोगों को गेम खेलने का देते थे लालच
इस दौरान मंदसौर जिले के दलोदा के रहने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक आरोपी बिहार का रहने वाला है. ये सभी आरोपी रॉक हार्ड नाम से वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन गेमिंग एप संचालित कर रहे थे. दंडोतिया के अनुसार सभी आरोपी एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हुए हैं, जिसके माध्यम से उन्हें समय-समय पर निर्देश मिलते रहते हैं, जिसके आधार पर वे लोगों को गेम खेलने का लालच देते हैं और पैसा निवेश कराते हैं.

दुबई के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा था पैसा
दंडोतिया के अनुसार, प्रत्येक खाते में एक लाख रुपए जमा होने के बाद उसे ऊपर भेजा जाता है, जिसे ये सभी आरोपी नहीं पहचानते हैं. दंडोतिया ने बताया कि यह सारा पैसा दुबई के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है, इसलिए यह माना जा सकता है कि इस गेमिंग एप को संचालित करने में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग शामिल हैं. फिलहाल, इन सभी जब्त लैपटॉप, मोबाइल और बैंक खातों की जांच की जा रही है. इसके आधार पर गेमिंग एप संचालित करने वाले कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति