केन बेतवा लिंक परियोजना की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे विष्णुदत्त शर्मा

खजुराहो

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो पहुंचे। जहां उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीडी शर्मा ने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे।

रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी केन बेतवा लिंक परियोजना के फाउंडेशन स्टोन का अनावरण करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का केन बेतवा लिंक परियोजना एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। जिसको भारत के प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं, जो एक सौभाग्य की बात है। आपको बता दें कि वीडी शर्मा, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए खजुराहो पहुंचे हैं। वे प्रशासन और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की बहु प्रतीक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमिपूजन इसी महीने 25 दिसंबर को होगा। नदी जोड़ो अभियान की कल्पना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की थी और 25 दिसंबर को अटल जी जयंती भी है। सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस परियोजना की आधारशिला रखने का आग्रह किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति