नहर में मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका

मुरैना
 दिमनी थाना क्षेत्रांतर्गत  बड़ागांव के पास नहर में एक युवक का शव मिलने से यहां इलाके में सनसनी फैल गई।  जहां पुलिस को सूचना मिलने पर  मृतक की शिनाख्ती बाद शव को पीएम हाउस भेज दिया गया।
 
पुलिस के अनुसार मृतक युवक ग्वालियर में रहकर पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वह विगत 3 दिन पहले घर से मुरैना की कहकर निकला था, इसके बाद वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी । वही इस मामले में मृतक के हाथ-पैर बंधे होने की बजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

वही मिली जानकारी के अनुसार मृतक पोरसा थाना क्षेत्र स्थित परदू पुरा गांव निवासी पदम सिंह लोधी का पुत्र अभिषेक उम्र 21 वर्ष है जो ग्वालियर में रहकर पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रहा था। विगत 3 दिन पहले यानी 11 दिसंबर की सुबह वह ग्वालियर से अपने घर मुरैना की कहकर निकला था,जबकि वो अपने घर तथा  वापिस ग्वालियर नहीं लौटा। उसके घर के लिए निकलने के दूसरे दिन बाद ही उसी के मोबाइल फोन से परिजनों पर फिरौती के लिए  मैसेज आने लगे थे। परिजनों के अनुसार मैसेज में अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए पहले 20 लाख रुपये की डिमांड की, इसके बाद धीरे-धीरे एक लाख रुपये तक आ गया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने ग्वालियर स्थित गोले का मंदिर थाने में दर्ज कराई।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी, तभी बीते रोज सुबह खबर मिली कि मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव के पास नहर में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर फ़ोटो से शिनाख्त कराई तो उन्होंने अपने बेटे के रूप में पहचान लिया। इसके बाद पुलिस उनको लेकर मुरैना पहुंची। यहां पर मृतक की शिनाख्त होने आए बाद शव पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पैर लाल रंग के कपड़े से बंधे हुए थे। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी उभरे हुए थे। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। युवक की हत्या किसने और क्यों की है,पुलिस हर एंगल से जांच में लग गई है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति